पहले बहस और फिर झड़प हुई शुरू
गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के हाथापाई का यह वीडियो का काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को एमटीवी ने शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि में रिया चक्रवर्ती कुर्सी पर बैठी हैं और सामने ही प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी में पहले बहस और फिर झड़प शुरू हो जाता है। प्रिंस कहते हैं- 'तेरे को सॉरी बोलूं, है कौन तू?' इस पर गौतम कहते हैं- 'नहीं बोल सकता? कौन है तू?' इस पर प्रिंस कहता है- 'उस्ताद तेरा।' इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू होती है तो गौतम कहते हैं- 'तेरे को अपनी औकात दिखाता हूं।'a
रोडीज 19 में पहली बार साथ आए गौतम और प्रिंस
'बिग बॉस' सीजन 8 के विनर रह चुके गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज में पहली बार एक साथ आए और तब से उनके बीच बहस जारी है, जिसने सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच एक जंग छेड़ दी है। मगर प्रिंस को लेकर गौतम के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 'जवान' और 'गदर 2' के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' ने बना ली जगह, फिल्म की सफलता पर बोले आयुष्मान