फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: बचपन में डिस्लेक्सिक थे सनी, बोलने में होती थी घबराहट, अभिनेता ने वर्षों बाद उठाया राज पर से पर्दा

Thu, 31 Aug 2023 08:10 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल ने एक साक्षात्कार के दौरान बड़ा खुलासा किया है कि बचपन में उन्हें 'डफर' कहा जाता था क्योंकि वह बचपन में डिस्लेक्सिक थे।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का  लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक 474.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। सनी देओल की यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। इस बीच एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने बड़ा खुलासा किया है कि बचपन में उन्हें 'डफर' कहा जाता था क्योंकि वह बचपन में डिस्लेक्सिक थे।

विज्ञापन

'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

बचपन में डिस्लेक्सिक थे सनी देओल
हाल ही में एक चैट शो के दौरान सनी देओल ने अपने बचपन के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें अक्सर परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं करने के लिए थप्पड़ पड़ते थे। उन्होंने कहा, “मैं एक बच्चे के रूप में डिस्लेक्सिक था। उस समय हम यह भी नहीं जानते थे कि इसका क्या मतलब है! थप्पड़ पड़ते थे, डफर है, पढ़ई नहीं आती अब भी जब पढ़ने की बात आती है, तो कभी-कभी शब्द उलझे हुए लगते हैं।''

गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बोलने में घबराहट महसूस होती थी'
अभिनेता ने उस समय को भी याद किया जब लोग सार्वजनिक समारोहों के दौरान उनसे टेलीप्रॉम्प्टर का उपयोग करने के लिए कहते थे और उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया था, "मैं आपके जैसा हूं कि मुझे बताएं कि मुझे क्या कहना है, मैं बोलने की कोशिश करूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि बचपन में उनका आईक्यू बहुत हाई था। एक्टर ने आगे कहा, “इतने वर्षों में मेरे डिस्लेक्सिक होने का जिक्र कभी बातचीत में नहीं आया, लेकिन यह मुश्किल हो जाता था, शुरू में मुझे बोलने में घबराहट महसूस होती थी।”

Sunny Deol: फैन को डांटने वाले वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता ने नाराज होने की बताई वजह

विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'गदर 2'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में 'गदर 2' में नजर आए  थे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  उनके साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सबसे कम समय में 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।

यह भी पढ़ें-  Pratyusha Banerjee: प्रत्युषा आत्महत्या मामले में राहुल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने आरोपमुक्ति अर्जी की खारिज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें