फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नो एंट्री' के सीक्वेल की तैयारी

Tue, 20 Nov 2012 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वेल की तैयारी शुरू हो गई है। बोनी कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की तैयारी लंबे समय से चल रही थी पर सलमान की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। मसला सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी से जुड़ा था।
विज्ञापन


'नो एंट्री' के समय से ही सलमान खान और अनीस बज्मी के बीच ठनी हुई थी। इस तकरार की वजह से 'नो एंट्री' के सीक्वेल का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। बोनी कपूर चाहते थे कि इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ही करें। सलमान खान फिल्म में काम करने को इच्छुक थे पर वह अनीस के साथ काम नहीं करना चाहते थे। इन्हीं वजहों से नो एंट्री का सीक्वेल आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

बोनी कपूर लंबे समय से सलमान और अनीस के बीच पैचअप के प्रयासों में लगे थे। अब उनके प्रयासों को सफलता मिली है। सलमान और अनीस अब साथ में काम करने के लिए राजी हैं। इस सुलह के बाद 'नो एंट्री' का सीक्वेल बनाने के रास्ते खुल गए हैं। सलमान खान के अलावा इस फिल्म में और कौन-कौन होगा यह बातअभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें