फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में प्रतीक बब्बर, खास तस्वीरें साझा कर खुद किया खुलासा

Wed, 15 Feb 2023 11:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर पिछले काफी समय से अपने प्यार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ अक्सर उनकी अफेयर की खबरें सामने आती हैं। आखिरकार वैलेंटाइन डे पर प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं और आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन

14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के दिन प्रेमी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के दो सितारों ने भी अपने प्यार को सार्वजनिक किया। उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में प्रतीक ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आए। वहीं, प्रिया पिंक टीशर्ट में दिखीं। दोनों ने सूरज की तरफ देखते हुए बेहद रोमांटिक पोज दिया। वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल ने अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया। इस टैटू में 'पी' और 'बी' लिखा है। साथ ही, उन्होंने दिल और इंफिनिटी इमोजी का भी टैटू बनवाया। दरअसल, दोनों का नाम और सरनेम पी और बी से ही शुरू होते हैं...प्रतीक बब्बर और प्रिया बैनर्जी।
 
Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल

प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Instagram
प्रतीक और प्रिया के रिश्ते की खबरें पिछले साल सामने आई थीं। हालांकि, दोनों ने न तो उन्हें स्वीकार किया और न ही इनकार किया। प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर के साथ शादी हुई थी। दोनों की शादी 23 जनवरी 2019 में हुई थी, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं टिक सकी। महज एक साल में ही यानी 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों अलग हो गए थे।

Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन

पूर्व पत्नी से अलग होने के बाद प्रतीक की जिंदगी में प्रिया बनर्जी की एंट्री हुई। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि प्रतीक अपने परिवार से भी प्रिया को मिलवा चुके हैं। दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें