फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: सिड-कियारा की नहीं लगी लॉटरी, करण जौहर के 'वेडिंग गिफ्ट' की हकीकत क्या? निर्देशक से ही जानें सच

Wed, 15 Feb 2023 11:15 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थ-कियारा, करण जौहर - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड का 'शेरशाह' कपल यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी और उस स्पेशल डे की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां अब सिद्धार्थ-कियारा की शादी के सभी फंक्शंस खत्म हो चुके हैं, वहीं कपल धीरे-धीरे अपने प्री-वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। इन सभी के बीच सिड और कियारा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी, जिसने सभी को कहने पर मजबूर कर दिया था कि दोनों की लॉटरी लग गई है। दावा किया जा रहा था कि करण जौहर ने सिड-कियारा को एक बड़ा तोहफा देने का तय किया है, जो उनके करियर को एक नई उड़ान देगा। ऐसे में अब इन खबरों पर कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : insta
दरअसल, कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि करण जौहर अपने फेवरेट कपल सिड-कियारा को शादी के बाद बड़ा गिफ्ट देते हुए सिद्धार्थ कियारा को अपनी आने वाली तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने इन सभी खबरों को निराधार बताया है। धर्मा प्रोडक्शंस के एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि सिद्धार्थ और कियारा ने करण जौहर के साथ कोई भी फिल्म नहीं साइन की है।
Aditya Chopra: 'द रोमैंटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, भाई उदय का दिया उदाहरण

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
धर्मा प्रोडक्शंस के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'सिड और कियारा करण जौहर के बहुत करीब हैं। करण जौहर को उन्हें किसी कॉन्ट्रैक्ट में बांधने की जरूरत नहीं है। करण को सिर्फ उनसे पूछने की जरूरत है और वे उनके द्वारा ऑफर की जाने वाली किसी भी फिल्म का हिस्सा बन जाएंगे। कपल ने शादी से पहले भी कभी भी करण के साथ पैसे या कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात नहीं की। वह अब ऐसा क्यों करेंगे?'
The Romantics Review:  हिंदी के रूमानी फिल्मकार की अंग्रेजी में पगी कहानी, 35 सितारों ने मिलकर सुनाई ‘यश गाथा’
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही एक मीडिया संस्थान के मुताबिक करण जौहर ने भी इन खबरों पर रिएक्ट किया है। जब करण जौहर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कियारा और सिद्धार्थ के साथ कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है, तो उनका जवाब था,'बिल्कुल नहीं।' वहीं दूसरी तरफ अगर सिड-कियारा की वेडिंग की बात करें तो बीते दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर साझा की थीं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के रंग में खोए नजर आ रहे थे। 
Ranbir Kapoor: फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर को आई आलिया-राहा की याद, लाइव कॉन्सर्ट में लुटाया दोनों पर प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें