फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar VS Dunki: क्रिसमस पर छिड़ेगी प्रभास और किंग खान के बीच जंग? कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का नया बादशाह

Mon, 25 Sep 2023 10:29 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स की माने तो सालार के मेकर्स ने इस क्रिसमस फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है। यह दूसरी बार है, जब होम्बले फिल्म्स और एसआरके बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अब इस फिल्म को 'क्रिसमस' पर रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं क्रिसमस पर ही किंग खान की फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म क्रिसमस पर शाहरुख खान की डंकी से टकराने वाली है। 

विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे किंग खान और प्रभास!
रिपोर्ट्स की माने तो सालार के मेकर्स ने इस क्रिसमस फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है। यह दूसरी बार है, जब होम्बले फिल्म्स और एसआरके बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे। इससे पहले भी, साल 2018 में आई शाहरुख खान की 'जीरो' और यश की केजीएफ की भिड़त हो चुकी है, जिसका होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया था। केजीएफ बहुत बड़ी हिट रही, हालांकि, शाहरुख की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

क्रिसमस पर रिलीज होगी डंकी
फिल्म डंकी में शाहरुख खान राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू भी अहम किरदार में हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि डंकी को पोस्टपोन कर दिया गया है, हालांकि जवान की सफल मीटिंग के दौरान एक्टर ने पुष्टि की कि फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Wamiqa Gabbi: जासूसी कारनामों के बीच दर्शकों से भी बात करेगी चार्ली चोपड़ा, वामिका ने इस किरदार से ली प्रेरणा

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार

विज्ञापन

प्रभास की सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी प्रमुख भूमिका में हैं। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, प्रभास के फैंस उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  The Comedian: दुनिया से जाने के बाद भी लोगों को फिर हंसाने आए सतीश कौशिक, फिल्म 'द कॉमेडियन' का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें