फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhe Shyam 'राधेश्याम' की रिलीज डेट का एलान, मार्च में दर्शकों को एंटरटेन करेगी प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म

Wed, 02 Feb 2022 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टल गई थी। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख मेकर्स नई रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन
राधे-श्याम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुचर्चित फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टल गई थी। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख मेकर्स नई रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने साझा किया पोस्टर
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म का नया पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "यह रोमांचक प्रेम कहानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" 1970 के दशक की इस कहानी "राधे श्याम" में प्रभास विक्रमादित्य का रोल प्ले करेंगे, जिसे पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई 'प्रेरणा' नाम की लड़की से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन

राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ सिनेमाघरों में होगी रिलीज
इसकी रिलीज डेट की घोषणा से एक हफ्ते पहले ही फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने फैंस को आश्वासन दिया था कि उनकी फिल्म 'सिर्फ सिनेमाघरों ' में ही रिलीज की जाएगी। दरअसल कोरोना महामारी के कारण रिलीज में हुई के देरी के कारण, अफवाहें फैल रही थीं कि निर्माता इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें