फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: टीवी अभिनेता रमेश वलियासाला का निधन, घर में रहस्यमय हालात में मिली लाश

Sat, 11 Sep 2021 11:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर मलयालम टीवी स्टार रमेश वलियासाला शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।
विज्ञापन
रमेश वलियासाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर मलयालम टीवी स्टार रमेश वलियासाला शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में लटके हुए मिले। इस मामले को पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो रमेश दो दिन पहले अपने नए प्रोजेक्ट के लिए एक जगह से शूटिंग से लौटे थे। वह राज्य के सबसे लोकप्रिय और व्यस्त टीवी धारावाहिक अभिनेताओं में से एक थे और उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया है।

रमेश के निधन की खबर से इंडस्ट्री के सभी लोग और उनके दोस्त चौंक गए हैं। वह सोशल मीडिया पर उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रमेश के फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


वह रमेश को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रमेश अपने कॉलेज के दिनों के तुरंत बाद अपने दोस्तों के साथ नाटक के मंच पर आ गया और पिछले 22 वर्षों से वह बहुत व्यस्त अभिनेता रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें