फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मूवी से जुड़ा सेक्सी पूनम पांडे का खास कनेक्शन!

Mon, 09 Dec 2013 12:43 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में इन दिनों निर्माता नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। न केवल पर्दे पर बल्कि उससे बाहर भी। देखिए प्रमोशन का एक नया फंडा। अभी तक फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए फिल्म की स्टारकास्ट ही सामने आती थी।
विज्ञापन

 
परंतु वायकॉम 18 की शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘व्हाट द फिश’ के प्रमोशन के लिए इंटरनेट सेलेब्रिटी पूनम पांडे सामने आ रही हैं। जबकि फिल्म से उनका कोई वास्ता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को लेकर अभी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है क्योंकि डिंपल के अलावा फिल्म में बाकी सब चेहरे नए हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो डिंपल भी प्रमोशन में बहुत ज्यादा आगे नहीं आ रहीं।
विज्ञापन


नए जमाने फिल्म का प्रमोशन बहुत आक्रामक हो चुका है और डिंपल पुराने जमाने की हीरोइन हैं, जब अभिनेता फिल्म में काम करने को ही अपनी जिम्मेदारी मानते थे। प्रमोशन और मार्केटिंग से संबंध नहीं रखते थे।

ऐसे में निर्माताओं को ‘व्हाट द फिश’ को दर्शकों तक पहुंचाने का नया रास्ता खोजना पड़ा। वे सेक्सी पूनम पांडे को फिल्म के कार्यक्रमों में पेश करने जा रहे हैं।

वैसे अपनी पहली फिल्म ‘नशा’ में पूनम दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही थीं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह बॉलीवुड में लगातार निर्माता-निर्देशकों से मिल कर काम मांग रही हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वायकॉम 18 ने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन भी किया है। यही कारण है कि पूनम उनकी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए राजी हुई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें