पूजा भट्ट ने लिखा,' वह निश्चित रूप से ऐसा सोचने के हकदार हैं और अपनी राय के लिए पूर्ण सम्मान के भी हकदार हैं। लेकिन इससे पहले कि मैं दूसरे लोगों के साथ रह सकूं, मुझे अपने साथ रहना होगा। एक चीज जो बहुमत के शासन का पालन नहीं करती है वह है एक व्यक्ति का विवेक।' इसके बाद ट्विटर पर फैंस ने पूजा का समर्थन किया। आपको बता दें, इस यात्रा में राहुल का सपोर्ट करने अब तक पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, अमोल पालेकर, रिया सेन, रश्मि देसाई समेत कई एक्टर्स शामिल हो चुके हैं। ये सितारें महाराष्ट्र में राहुल संग पैदल यात्रा करके अपना सपोर्ट जाहिर करते दिखाई दिए थे। इन एक्टर्स के साथ राहुल की तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Arshi Khan: एक्ट्रेस अर्शी खान करने जा रहीं हैं शादी! जानिए कौन हैं उनके होने वाले हमसफर