आलिया भट्ट ने कहा, 'ईशा सबसे कम उम्र का किरदार है, जिसे मैंने पर्दे पर निभाया है। यह किरदार प्यार और सहानुभूति से भरा है। ईशा की तरह मैं भी कई बार गुस्सा हो जाती हूं और हमेशा ही एडवेंचर और नए अनुभवों के लिए तैयार रहती हूं। कई बार मैं ईशा को अपने अंदर महसूस करती हूं।' इसके आगे अभिनेत्री ने बताया कि ईशा और उनमें काफी समानताएं हैं, लेकिन कई मामलों में वह ईशा से काफी अलग हैं, क्योंकि वह अब जो कुछ कहतीं या करती हैं उसके बारे में अधिक सतर्क रहती हैं। आलिया ने कहा कि कभी-कभी फ्लो के साथ जाना और उस समय जो सही लगता है उसे खुद के लिए करना ठीक होता है।
इसके आगे आलिया भट्ट ने बताया कि ईशा का किरदार पूरी तरह से शिवा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने उन मीम्स के बारे में भी बताया जो फिल्म रिलीज होने के बाद आलिया के किरदार को लेकर वायरल हुए थे। मीम्स में वह बार-बार शिवा का नाम चिल्लाती दिखी थीं। इन पर आलिया ने कहा कि जब वह फिल्म बना रहे थे, तब उन्होंने निर्देशक अयान को पहले ही इस बात की ओर इशारा कर दिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।