फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: पीएस 2 के ट्रेलर लॉन्च पर ऐश्वर्या ने लूटी महफिल, पैर छूकर मणिरत्नम का लिया आशीर्वाद

Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पोन्नियिन सेलवन 2' के ग्रैंड ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्माता-निर्देशक से लेकर पूरी स्टार कास्ट चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पीएस 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों फिर से एक बार चर्चाओं में हैं। वजह है उनकी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2'। जी हां, पिछले साल बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने वाली साउथ की मेगा बजट फिल्म 'पीएस 1' का दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। ऐसे में फिल्म को प्रचार-प्रसार आज से शुरू हो गया है। आज एक मेगा इवेंट में स्टार कास्ट के बीच 'पीएस 2' का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च किया जा रहा है। इस इवेंट में सारी लाइमलाइट ऐश्वर्या राय बच्चन के द्वारा की गई एक हरकत ने लूट ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : Instagram
'पोन्नियिन सेलवन 2' के ग्रैंड ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्माता-निर्देशक से लेकर पूरी स्टार कास्ट चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचे हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन भी बन ठन कर इवेंट में पहुंची थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने इवेंट में एंट्री ली, वैसे ही अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता मणिरत्नम के पैर छुए और उनकी पत्नी सुहासिनी को गले लगाया। ऐश्वर्या का यह जमीनी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Bholaa: 'भोला' में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन! आस्क सेशन में अजय ने अभिनेता को दिया सरप्राइजिंग जवाब

पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में 'पीएस 2' में मुख्य भूमिका निभाने वाली ऐश्वर्या राय को मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी को कसकर गले लगाते और मणिरत्नम के पैर छूते देखा जा सकता है। फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं और उन लोगों से सवाल भी कर रहे हैं, जो कहते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की पॉपुलैरिटी पर फर्क पड़ा है।
विज्ञापन

पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : Social media
आपको बता दें, 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने डबल रोल निभाया है। पीरियड ड्रामा के लिए मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने के बारे में बोलते हुए अभिनेत्री ने पिछले साल कहा था, 'मणि सर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। वह मेरे गुरु हैं। मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म में काम किया था। मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि मैंने अभिनेत्री के रूप में अपना सफर उनके साथ शुरू किया था।' फिल्म के बारे में बात करें तो 'पीएस 2' में चोल राज्य की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म की शुरुआत वहीं से होगी जहां पहले पार्ट का अंत हुआ था। 'पीएस 2' इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Filmy Wrap: गोल्डी बराड़ ने सलमान को दी थी धमकी और रहमान के खिलाफ भी बना था गैंग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें