अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते शुक्रवार 24 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई थी। हालांकि, फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। अब इस फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है।