बता दें कि कुछ महीने पहले अन्नू कपूर को एक शख्स ने फोन पर जानकारी दी थी कि उनका केवाईसी अपडेट नहीं है। इसके बाद उसने अभिनेता से बैंक डिटेल्स और ओटीपी शेयर करने को कहा था। अन्नू ने उसे बैंक का कर्मचारी समझकर सारी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उनके खाते से सारे पैसे निकाल लिए गए। अभिनेता को इस बात की जानकारी बैंक के कस्टमर केयर से फोन आने के बाद हुई। बैंक की तरफ से आई कॉल से उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई है और उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं। बाद में उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
Shaktimaan: फुस्स हो गईं सिद्धांत चतुर्वेदी को ‘शक्तिमान’ बनाने की कोशिशें, रणवीर के साथ फाइनल हुआ ये निर्देशक