फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने पपुआ न्यू गिनी को भेंट की तमिल क्लासिक 'थिरुक्कुरल', टोक पिसिन भाषा में पढ़ सकेंगे लोग

Mon, 22 May 2023 09:58 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में तमिल क्लासिक किताब 'थिरुक्कुरल' को टोक पिसिन भाषा में रिलीज किया।  
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेम्स मरापे के साथ हाल ही में पापुआ न्यू गिनी में तमिल क्लासिक किताब 'थिरुक्कुरल' को रिलीज किया। यह किताब टोक पिसिन भाषा में रिलीज की गई है। इसके पीछे का उद्देश्य भारतीय विचार और संस्कृति को इस दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत राष्ट्र के लोगों के करीब लाने का है। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी रविवार को अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे हैं। वह इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री हैं। उन्होंने मरापे के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और 14 प्रशांत द्वीप देशों के बीच एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी की भाषा में रिलीज की किताब
आपको बता दें, टोक पिसिन, पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी साझा दी है। विदेश मंत्रालय ने लिखा, 'मातृभूमि के साथ जीवित संपर्क बनाए रखने वाले भारतीय प्रवासी! पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम जेम्स मरापे ने पापुआ न्यू गिनी की टोक पिसिन भाषा में तमिल क्लासिक तिरुक्कुरल को रिलीज किया।' सुभा ससींद्रन और वेस्ट न्यू ब्रिटेन प्रांत के गवर्नर ससींद्रन मुथुवेल द्वारा लिखित यह पुस्तक भारतीय विचार और संस्कृति को पापुआ न्यू गिनी के लोगों के करीब लाएगी।
TMKOC: 'जो अब खुलकर बोल रहे हैं वो गलत...,' 'रीटा रिपोर्टर' ने खोली मेकर्स के आरोपों की पोल
विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया,  'पापुआ न्यू गिनी में, पीएम जेम्स मरापे और मुझे टोक पिसिन भाषा में तिरुक्कुरल रिलीज करने का सम्मान मिला। तिरुक्कुरल एक बहुत ही प्रसिद्ध किताब है, जो विभिन्न विषयों पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।' तिरुक्कुरल, नैतिकता, राजनीतिक और आर्थिक मामलों और प्रेम पर दोहों का संग्रह है। इसे कवि तिरुवल्लुवर द्वारा लिखा गया है। पीएम मोदी ने अपने एक अलग ट्वीट में लिखा, 'मैं पश्चिम न्यू ब्रिटेन प्रांत के गवर्नर और श्रीमती सुभा ससींद्रन की टोक पिसिन में तिरुक्कुरल का अनुवाद करने के उनके प्रयास के लिए सराहना करना चाहता हूं। राज्यपाल ससींद्रन ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल में की है, जबकि श्रीमती सुभा शशिंद्रन एक सम्मानित भाषाविद् हैं।'
विज्ञापन

Anurag Kashyap: खून खराबा दिखाने वाले अनुराग को रियल लाइफ में हिंसा से लगता है डर! बोले- बेहोश हो जाता हूं

गुजराती में भी कर चुके हैं रिलीज
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अपनी मातृभाषा गुजराती में किताब का अनुवाद रिलीज कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर तिरुक्कुरल की तारीफ की है। अपने एक भाषण में, प्रधानमंत्री ने कहा, 'तिरुक्कुरल न केवल एक साहित्यिक कृति है, बल्कि आम जीवन के लिए एक असाधारण मार्गदर्शक भी है। यह हमें धार्मिकता का मार्ग दिखाता है और हमें निस्वार्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। तिरुक्कुरल आज भी प्रासंगिक है और वर्तमान पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम कर सकती है। तिरुक्कुरल प्रेरणादायक विचारों से भरा खजाना है, जिसे दुनिया भर के युवा पढ़ सकते हैं और इससे लाभान्वित हो सकते हैं।'
Nandita Das: नंदिता दास ने कान में पहुंचे सेलेब्स पर कसा तंज, बोलीं-यह फिल्मों का त्योहार है, कपड़ों का नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें