'गरबो' के बाद 'माडी' इस साल नवरात्रि के लिए लिखा गया उनका दूसरा गाना है। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के इस नए गाने को अपने ट्विट्र (एक्स) हैंडल पर रीपोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है- ये अमेजिंग है नरेंद्र मोदी जी! सर अब आप हमारे फील्ड में भी आ गए हैं तो हम कहां जाएं? आपको और सभी को शुभ नवरात्रि।
बता दें कि, इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर नया गाना शेयर किया था और लिखा था, 'जैसा कि शुभ नवरात्रि हमारे सामने आ रही है, मुझे पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए एक गरबा गाने को शेयर करते हुए खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें! मैं इस गरबा को आवाज और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स, दिव्य कुमार को धन्यवाद देता हूं'।