फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'मन की बात' में अक्षय कुमार ने दिया लोगों को फिट रहने का मंत्र, कह दी यह बड़ी बात

Sun, 31 Dec 2023 03:46 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

अक्षय ने कहा कि लोगों को लगता है कि बॉडी किसी शार्टकट तरीके से तुरंत बना ली जा सकती है, लेकिन यह गलत है। फिट शरीर पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के आखिरी दिन देशवासियों को मन की बात से संबोधित करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों के ऑडियो भी लोगों को सुनाए। उनमें से एक आवाज अभिनेता अक्षय कुमार की भी थी। 'मन की बात' के 108वें एपिसोड में अक्षय ने फिटनेस को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। 
विज्ञापन


फिट रहना है एक तपस्या 
अक्षय कुमार ने अपनी बात में स्वस्थ जीवन जीने के कई नुस्खे बताए। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा, "फिट रहने के लिए डॉक्टर की सलाह से वर्कआउट करिए न कि किसी फिल्म स्टार के शरीर को देखकर। पर्दे पर फिल्म स्टार्स जैसे नजर आते हैं, हकीकत में वे उनसे काफी अलग दिखते हैं। फिल्मों में कई तरह के फिल्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है तब जाकर उनकी बॉडी स्क्रीन पर वैसी फिट दिखाई देती है।" 

ऑडियो में अक्षय ने आगे कहा, ''लोगों को लगता है कि बॉडी किसी शार्टकट तरीके से तुरंत बना ली जा सकती है, लेकिन यह गलत है। फिट शरीर पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह कोई इंस्टेंट नूडल्स नहीं है कि दो मिनट में बन जाएगा। फिट रहना एक तपस्या है, जिसके लिए हर दिन आपको मेहनत करनी पड़ेगी दोस्तों।"

नए साल पर इन शानदार बायोपिक का उठा सकते हैं लुत्फ

अक्षय को नहीं पसंद है फैंसी जिम 
विज्ञापन

खुद अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए अक्षय कहते हैं, 'मुझे फैंसी जिम में जाना पसंद नहीं है। मैं बैडमिंटन खेलता हूं, तैराकी करता हूं। मैं बाहर खाना खाने के बजाय घर का बना हुआ खाना खाता हूं। ध्यान और योग भी मेरे दिनचर्या का हिस्सा हैं। अक्षय ने आगे कहा, ''कई युवा लड़के- लड़कियां घी नहीं खाते हैं। उन्हें लगता है कि घी खाएंगे तो मोटे हो जायेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमें यह जानना चाहिए कि हमारे शरीर के लिए क्या सही है और क्या गलत।'
 

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने हासिल किया खास मुकाम, कमाई के मामले में 'पठान' को छोड़ा पीछे

विज्ञापन


फिटनेस का नहीं होता कोई शॉर्टकट
अपनी बात को समाप्त करते हुए अक्षय कुमार ने लोगों से अपील की कि इस नए साल की शुरुआत में खुद से यह वादा करें कि आप फिल्टर वाली नहीं फिटनेस वाली जिंदगी को चुनेंगे। कोई भी शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे। जैसे आप हैं बिल्कुल वैसे ही खुद को स्वीकार करके एक हेल्दी और बेहतर जिंदगी की तरफ बढ़ेंगे। किसी भी तरह के केमिकल को अपने लाइफ स्टाइल का हिस्सा नहीं बनाएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अगले साल अक्षय 'बड़े मियां-छोटे मियां' फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें