फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने हासिल किया खास मुकाम, कमाई के मामले में 'पठान' को छोड़ा पीछे

Sun, 31 Dec 2023 12:32 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क

सार

रणबीर कपूर की इस फिल्म ने शाहरूख खान की 'पठान' को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। 'पठान' की कुल कमाई 543. 09 है। वहीं, 'एनिमल' ने अब तक 543. 22 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने कमाई के मामले में अब पठान को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज से पहले किसी ने भी यह सोचा नहीं था कि 'ए' सर्टिफिकेट वाली फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। जिस दिन 'एनिमल' रिलीज हुई थी, उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन 'एनिमल' की आंधी के सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं पाई। 
विज्ञापन


'पठान' को पछाड़ नंबर दो पर पहुंची 'एनिमल'
'एनिमल' अपनी रिलीज के 30 दिन बाद साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। रणबीर कपूर की यह फिल्म शाहरूख खान की 'पठान' को कमाई के मामले में आगे निकल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' की कुल कमाई 543. 09 है। वहीं, 'एनिमल' ने अब तक 543. 22 करोड़ की कमाई कर ली है। कलेक्शन के मामले में यह अब बस शाहरुख खान की जवान से पीछे है। 'जवान' अब भी 640 करोड़ की कमाई के साथ नंबर वन पर बनी हुई है। 'जवान' में शाहरुख खान के साथ साउथ स्टार नयनतारा नजर आई थीं। इस फिल्म में देशभक्ति के एक अलग रंग को दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
Priyanka Chopra: 'एकल परिवार के कॉन्सेप्ट को खत्म कर देना चाहिए', प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

  
'एनिमल' के सभी स्टार्स की किस्मत चमकी 

फिल्म 'एनिमल' में जहां रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका थी वहीं, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी छोटे-छोटे रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉबी देओल को एक नई पहचान दिलाई है। लोग उन्हें 'लार्ड बॉबी' के नाम से जानने लगे हैं। 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी का भी किरदार बेहद छोटा था, लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद उनको 'नेशनल क्रश' कहा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ गयी है। 'एनिमल' को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है और ये उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म से पहले उन्होंने 'कबीर सिंह' को डायरेक्ट किया था। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। 
Year Ender 2023: मां बनने की रेस में ये अभिनेत्रियां रहीं टॉप 10, दीपिका की दमक ने यादगार बना दी लोरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें