इम्तियाज अली इस तरह से करते हैं काम
पीयूष मिश्रा ने अपने करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है। उन्हें अभिनय के साथ उनकी गायकी के लिए भी जाना जाता है। पीयूष मिश्रा ने कहा कि जैसा इम्तियाज अली चाहते थे, उन्होंने वैसा ही किरदार तमाशा में निभाया। पीयूष मिश्रा ने बताया कि इम्तियाज अली का फिल्मों को बनाने का अलग ही तरीका है। उन्होंने कहा कि इम्तियाज अली री-टेक नहीं करते, वह कलाकार से अभिनय करते रहने के लिए कहते हैं और वह इसे रोल करते रहते हैं। एडिटिंग के समय जो भी अच्छा पार्ट होता है उसे वह फिल्म में शामिल कर लेते हैं।
Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा था 'बेस्ट किसर', शाहरुख खान को दिया था ये खास टैग
रणबीर के साथ रिश्ता हुआ और भी अच्छा
पीयूष मिश्रा ने बताया कि रणबीर कपूर और वह खुद इम्तियाज अली के सबसे विश्वसनीय अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर के साथ सेट पर काम करते हुए उनका रिश्ता और अच्छा हो गया था। पीयूष मिश्रा ने कहा कि इम्तियाज अली के साथ काम करना मस्ती भरा होता है।
Bigg Boss 18: मल्लिका शेरावत ने 'बिग बॉस 18' में किया सलमान खान के गाल पर किस, बोलीं- 'आप मेरी आंखों में...'