'फोन भूत' का ट्रेलर 2 मिनट 49 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत भयानक लेकिन मजेदार चेतावनी के साथ होती है। शुरुआत में ही आवाज आती है कि इस फिल्म में नापाक शक्तियों की जिक्र किया गया है लेकिन इनसे डरना नहीं। क्योंकि इनका सच्चाई से संबंध नहीं है। इसके बाद सिद्धार्थ और ईशान की एंट्री होती है, जिन्हें भूत दिखते हैं और वे दोनों भूत पकड़ने के मिशन पर निकल पड़ते हैं। इसी मिशन में उनकी मुलाकात कटरीना कैफ से होती है, जो एक खूबसूरत भूतनी है। लेकिन यह भूतनी सिद्धांथ और ईशान की बैंड बजा देती हैं।
ट्रेलर में आगे भूतनी कटरीना, सिद्धांथ और ईशान के सामने एक बिजनेस डील रखती हैं और फिर तीनों निकल पड़ते हैं भूत पकड़ने। हालांकि, कटरीना यह डील एक मकसद की वजह से करती हैं। इसके बाद ट्रेलर में जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है, जिसका सामने सिद्धांथ और ईशान करते हैं।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग की बात करें तो कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ‘फोन भूत’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। खबरों की मानें तो प्रोड्यूसर फरहान इस फिल्म को 15 जुलाई 2022 को ही रिलीज करना चाहते थे। इसके पीछे का कारण यह है कि वर्षों पहले ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’भी रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।