'पागलपन की हद तक न गुजरे वह प्यार ही कैसा.....' तापसी पन्नू ने स्क्रीन पर जब यह डायलॉग बोला था, तब लोग उनकी अदायगी पर तालियां पीटने पर मजबूर हो गए थे। कोई भी इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों की अदाकारी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटा था। आपको याद है यह फिल्म...? अगर नहीं तो बता दें यह वह फिल्म थी, जिसने लोगों को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी सिनेमाघरों जैसा एक्सपीरिएंस दिया था। हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की। फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी है। आज तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी अभिनीत इस फिल्म के सीक्वल का पोस्टर साझा कर इसकी पहली झलक अभिनेत्री ने दे दी है।
Gandhi Godse Ek Yudh: एक बार फिर पर्दे पर टकराएंगी दो विचारधारा, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म का ट्रेलर रिलीज
तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सीक्वल का सेंशुअस फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया और लिखा, 'एक नए शहर में, फिर एक बार... तहलका मचाने आ रही है, हमारी हसीन दिलरुबा! कहर बरपाने के लिए!' सामने आए पोस्टर में तापसी को कैमरे की ओर पीठ करके ताजमहल की ओर नजरें कर बैठे हुए दिखाया गया है। इसका मतलब साफ है फिल्म की कहानी ऋषिकेश से आगरा की ओर बढ़ गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अक्सर अपनी दमदार भूमिकाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। तापसी ने ऐसा ही कुछ 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी के साथ काम कर किया था। ऐसे में अब दर्शक तापसी की इस फिल्म के सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं।
Pathaan Copied Scene: हॉलीवुड की कॉपी निकले 'पठान' के ये एक्शन सीन! जानकर चौंक जाएंगे आप
इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की दूसरी किस्त की पुष्टि तापसी के को-स्टार विक्रांत मैसी ने हाल ही में की थी। आपको बता दें, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और तापसी पन्नू के नए ट्वीट इस बार पहले से ज्यादा मनोरंजक कहानी की ओर इशारा कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय द्वारा ही किया गया है। तापसी ने आनंद एल राय के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, 'सर मैं अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हूं...इस बार तो कहां ले गई है कैरेक्टर को कनिका। पता नहीं क्या खा के लिखी है यह कहानी और हर बार मेरे साथ ही क्यों ऐसी..' गौरतलब है कि यह फिल्म साल 2021 में नोटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने