फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ मलिष्का के लिए सड़क पर उतरे लोग, बीएमसी का जमकर उड़ रहा मजाक

Sun, 23 Jul 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
आरजे मलिष्का
विज्ञापन
फेमस एफएम चैनल की आरजे मलिष्का और बीएमसी के बीच की लड़ाई में अब आम लोग भी कूद पड़े हैं। हाल ही में शिवशेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मलिष्का पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मुंबई में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। मलिष्का के सड़क पर उतरे लोगों ने 'हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी मलिष्का के समर्थन में कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। वीडियो में लोग सड़क में गड्ढों, उसमें भरे पानी, गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों को लेकर बीएमसी का मजाक बना रहे हैं। वाच डॉग संस्था के ट्रस्टी गॉड फ्रे पिमेंटा ने बताया कि वाच डॉग संस्था के सदस्य उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि मलिष्का के समर्थन में संस्था सहित 100 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। 


  I checked on a few areas near Bandra myself. Shame on these Mumbai citizens constantly blaming our authorities for things like potholes. pic.twitter.com/RuidDTO4Lo — José Covaco (@HoeZaay) July 21, 2017
विज्ञापन



इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सड़कों पर वाहन चलाना इतना मुश्किल हो गया है कि 5 किलोमीटर की दूरी तय करने पर ही गड्ढों के कारण कमर में दर्द होने लगता है। इसलिए इससे राहत के लिए वाहन चालकों को संस्था ने बाम बांटा। 

आपको बता दें कि इससे पहले शहर के सड़कों को लेकर बीएमसी के खिलाफ आवाज उठाने वाली आरजे मलिष्का के घर डेंगू के लार्वा मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया था। कुछ समय पहले मलिष्‍का ने मुंबई के गड्ढों पर एक गाना गाया था जो काफी वायरल हुआ था। इस वजह से बीएमसी की बहुत बदनामी हुई थी। शिवसेना ने मलिष्का के इस वीडियो का विरोध भी किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें