अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का प्रमोशन टीम की स्टार-कास्ट तो कर ही रहे हैं। अब इंडस्ट्री के बाकी लोग भी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुड़ गए हैं। और इसमें नया नाम जुड़ा है 'बरेली की बर्फी' कृति सेनन का।
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मुबारकां' के हिट गाने 'हवा-हवा' पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि कृति ने गाउन पहने हुए पलंग पर डांस किया है। कृति ने वीडियो के साथ लिखा, 'तो क्या हुआ जो आपने एक एलीगेंट सा गाउन पहना है। अपनी हील उतारो और बेड पर चढ़कर डांस करो।'
So what if you're wearing an elegant gown.. Take off your heels, climb onto the bed and do Rasta dance when #HawaHawa plays!💃🏻💃🏻 @arjunkapoor @athiyashetty @ileana_official @anilskapoor All the best team Mubarakan!
A post shared by Kriti (@kritisanon) on Jul 22, 2017 at 2:22am PDT
अर्जुन कपूर को कृति का डांस इतना पसंद आया कि वो उन्हें शुक्रिया कहने से खुद को नहीं रोक पाए। 'बरेली की बर्फी का पलंग तोड़ नाच। इस रायता डांस के लिए शुक्रिया बिट्टी।' बता दें कि कृति का 'बरेली की बर्फी' फिल्म में नाम 'बिट्टी' है।
Palang Tod naach from apni Bareilly ki barfi !!! Thank u Bitti aka @kritisanon for this Raita dance !!! I'm loving it !!! https://t.co/tQL9qVMl8P
— Arjun Kapoor (@arjunk26) July 22, 2017