अखिल अय्यर ने पोस्टर पर छपि अपनी तस्वीर को लेकर एक ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता ने अपनी फोटो के इस्तेमाल को अवैध बताते हुए कहा, 'मैं यह देखकर हैरान हूं कि मेरी फोटो का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और वो भी मेरी सहमति के बिना। मेरा इस पोस्टर से कुछ भी लेना-देना नहीं है और अब मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।' उन्होंने अपनी बात को लिखने के साथ ही ट्वीट में कांग्रेस की आलाकमान माने जाने वाले राहुल गांधी और नेता सिद्धारमैया को भी टैग करते हुए उनसे मामले की जांच करने का आग्रह भी किया है।