बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का जलवा कायम है। 21वें दिन 'पठान' की कमाई में देश में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'पठान' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात और उत्तरी अमेरिका में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शाहरुख की एक्शन फिल्म 'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया में पहले पायदान पर ब्जा जमा लिया।