इस बारे में बात करते हुए कार्तिक ने बताया, "यह एक बहुत बड़ा गाना है और मेरे और पूरी टीम के लिए उनकी शुभकामनाएं मिलना एक बड़ी बात है। उन्होंने वास्तव में इस गाने के साथ हमारा समर्थन किया जोकि बहुत बड़ी चीज है। अब इस गाने को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है जिससे हम बहुत खुश हैं। इस बातचीत में आगे उन्होंने सलमान खान के समर्थन के लिए आभार जताया। साथ ही, उन्होंने हंसते हुए बताया कि सलमान खान ने गाने में उनके स्टेप्स देखकर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि इस स्टेप के बाद उन्हें बहुत दर्द होने वाला है।
Pathaan Box Office Collection: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक आर्यन के गाने कैरेक्टर ढीला को सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में कार्तिक आर्यन और रोहित धवन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। कार्तिक ने भी उनके पोस्ट पर खास अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, ''सबका भाई सबकी जान...शहजादा का स्वैग के स्वागत करने के लिए शुक्रिया इस प्यार और समर्थन के लिए आभार।'' शहजादा अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने शाहरुख खान स्टारर पठान के सम्मान में इसे 17 फरवरी तक के लिए टाल दिया था।
Filmy Wrap: विराट कोहली से ज्यादा मशहूर हुए स्टैन और बॉडी दिखाने पर टाइगर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें