दरअसल, आज शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस दौरान वह फैंस के सवाल का बेहतरीन ढंग से जवाब देते नजर आए। एक यूजर ने शाहरुख से कहा, 'पांच बार पठान देखने गया, 700 करोड़ में से एक करोड़ तो दे ही दो सर...।' ऐसे में फैन को जवाब देते हुए शाहरुख ने उन्हें पूरा हिसाब-किताब ही समझा दिया। किंग खान ने लिखा, 'भाई इतना रेट ऑफ रिटर्न नहीं मिलता, शेयर मार्केट में भी नहीं...फिल्म को और कई बार देखो फिर सोचेंगे...हाहाहा पठान।' शाहरुख खान के इस मजेदार अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
Pathaan: 'पठान' देखने अपना देश छोड़ भारत आ गया यह शख्स, शाहरुख के फैन ने पार कर दी दीवानगी की हर सरहद
इसके अलावा एक फैन ने लिखा, 'सर बहुत वर्षों से इंतजार कर रहा हूं आपके रिप्लाई का पर आप रिप्लाई देते ही नहीं... बस हाय ही बोल दो।' इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'बहुत कोल्ड था तो नींद नहीं आ रही थी, क्या मुझे इस सेशन को खत्म कर वापस सो जाना चाहिए और शायद बाद में मुझे तब वापस आना चाहिए जब आप पूरी तरह से जाग रहे हों?? इसके अलावा एक यूजर को जवाब देते हुए शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में एटली के बच्चे से मुलाकात की है और वह बहुत स्वीट और हेल्दी है।
Kartik Aryan-Kriti: 'शहजादा' का प्रमोशन करने निकले कृति-कार्तिक, आगरा में अमर उजाला इवेंट में लेंगे हिस्सा