फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' पर अयोध्या के महंत राजू दास ने दिया भड़काऊ बयान, कहा- जिस थिएटर में फिल्म लगे उसे...

Thu, 15 Dec 2022 03:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या के महंत राजू दास ने दर्शकों से फिल्म 'पठान' पर भड़काऊ बयान दिया है। राजू दास ने फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया है। महंत के बयान ने अब इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
अयोध्या के महंत राजू दास - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों को जलाने की धमकी
अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा, 'मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करें। जहां भी यह फिल्म लगे, उन सिनेमाघरों को भी फूंक दें। जैसे को तैसे की तरह ही जवाब देना चाहिए।'

 यह भी पढ़े: Pathaan: विरोध के बाद भी दीपिका की इन फिल्मों ने की थी बंपर कमाई, क्या ‘पठान’ दिखा पाएगी कमाल?
विज्ञापन

3 of 4
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक - फोटो : insta/yrf
शाहरुख पर साधा निशाना
शाहरुख खान पर भी महंत राजू दास ने निशाना साधा है। महंत ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं। फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल बिकिनी के तौर पर क्यों किया गया। यह एक नग्न प्रदर्शन है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 यह भी पढ़े: Stree 2: हॉरर यूनिवर्स पर अब भी कायम दिनेश विजन का भरोसा, ‘भेड़िया’ फ्लॉप होने के बावजूद शुरू करेंगे 'स्त्री 2
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
सनातन धर्म का अपमान 
महंत राजू दास ने कहा, 'बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस कोशिश में रहता है कि किस तरह से सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए। किस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाए। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पठान' में भगवा बिकनी पहनी है। दीपिका ने साधु संतों और राष्ट्र के भगवा रंग को ठेस पहुंचाया है। यह दुखद है।' 

 यह भी पढ़े: Pathaan: ‘इंसान का मन काला होता है, जो रंग में धर्म देखता है’,बिकिनी बवाल के बीच दीपिका का पुराना वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें