बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है। इसके रिलीज होते ही बवाल होने लगा। संत समाज से लेकर राजनेता तक इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका की फिल्मों पर विवाद हुआ है। इससे पहले भी अभिनेत्री की फिल्में विवादों में रह चुकी हैं। उन फिल्मों को बैन करने की भी मांग उठी थी, लेकिन वे रिलीज हुईं और सुपरहिट भी साबित हुईं। आज हम आपको दीपिका की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विवादों का शिकार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा गईं।