यश राज फिल्म्स द्वारा जारी एक वीडियो में शाहरुख खान कहते नजर आ रहे हैं, '32 साल पहले मैं एक्शन हीरो बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आया था। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और इसके बजाय मेरी इमेज एक रोमांटिक हीरो के रूप में बना दी गई।' शाहरुख आगे कह रहे हैं, 'मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता था। मेरा मतलब है कि मुझे डीडीएलजे, राहुल और राज वाले रोल भी काफी पसंद आए। लेकिन, मैं हमेशा एक्शन हीरो बनने के बारे में सोचा करता था। इसलिए, अब मेरे लिए मेरा यह सपना पूरा होने जा रहा है।' बता दें कि यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान का यह वीडियो साझा किया गया है।
फिल्म 'पठान' में अपने किरदार को लेकर शाहरुख खान का कहना है, 'पठान एक काफी सहज इंसान है और वह काफी जटिल चीजें करता है। मुझे लगता है कि वह शरारती है, कड़क है, लेकिन इसका बहुत लोड नहीं लेता। वह भरोसा करता है। वह ईमानदार हैं और भारत को अपनी मां मानता है।' बता दें कि इस फिल्म मे शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में दोनों की जोड़ी धमाल मचा चुकी है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुकेश अंबानी का सहारा, मां के कैंसर के इलाज में कर रहे मदद