आदित्य रॉय कपूर-अनुराग बसु-सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म में सारा पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बता दें कि सारा ने 2022 में 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग भी खत्म कर ली है, जो कि करण जौहर की यश राज प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है।
Amala Paul: अमाला पॉल को नहीं दी गई केरल के मंदिर में एंट्री, फूटा साउथ एक्ट्रेस का गुस्सा
बता दें कि सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी एनर्जी का राज बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा कॉफी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इसमें उनका एनर्जी लेवल देखने लायक है। इस वीडियो के साथ सारा ने कैप्शन लिखा है, 'कितनी कॉफी बहुत ज्यादा कॉफी कही जाती है।' इससे साफ है कि सारा कॉफी लवर हैं और इतने काम के बीच ऊर्जावान बने रहने के लिए वह कॉफी का सहारा लेती हैं।
Monica Bedi: जब जेलर के सिर चढ़ा मोनिका की खूबसूरती का नशा, अबू सलेम की गर्लफ्रेंड के साथ कर दी थी ऐसी हरकत