बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का रिश्ता पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों का अक्सर एक-साथ स्पॉट होना लोगों के दिलों-दिमाग में उत्सुकता पैदा कर रहा है। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। फैंस और मीडिया के बार-बार पूछने पर भी परिणीति और राघव कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परिणीति और राघव ने हाल ही में एक निजी समारोह में सगाई की है। इसी बीच अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति ने पैपराजी द्वारा एक रिक्वेस्ट पर बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।