फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: डूमस्क्रॉलिंग पर परिणीति चोपड़ा ने जताई चिंता, बोलीं- 'यह सिगरेट की बराबर विनाशकारी है'

Mon, 01 Sep 2025 05:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra On Doomscrolling: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे डूमस्क्रॉलिंग पर चिंता जाहिर करती दिखी हैं। उन्होंने इसके नुकसान की तुलना धूम्रपान के नुकसान से कर दी है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक और सोशल मीडिया के तमाम फायदे हैं, मगर इसके अपने नुकसान भी हैं। डूमस्क्रॉलिंग यानी सोशल मीडिया पर लगातार नेगेटिव कंटेंट और खबरों के स्क्रॉलिंग की आदत। फिर चाहें वह हमारी चिंता और तनाव की वजह बन रही हो। परिणीति ने हाल ही में इस आदत पर चिंता जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

परिणीति ने लिखा, 'एक दिन हम...'
परिणीति चोपड़ा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, 'एक दिन हम डूमस्क्रॉलिंग को उसी नजर से देखेंगे जैसे आज सिगरेट को देखते हैं। लत लगाने वाला, विनाशकारी, और ऐसा कुछ जिस पर हमें यकीन ही नहीं होता कि हमने कभी इतनी लापरवाही से ऐसा किया था'।

बारिश के सुहाने मौसम का उठा रहीं लुत्फ
परिणीति चोपड़ा ने इसके अलावा दो स्टोरी और शेयर की हैं। परी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें बारिश की फुहारें दिख रही हैं। अभिनेत्री बारिश के मौसम का लुत्फ उठा रही हैं। 




 

मां बनने वाली हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। वे और राघव चड्ढा अपनी पहली संतान का स्वागत करने को तैयार हैं। हाल ही में परी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति ने साल 2023 में शादी रचाई। परी जहां, एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं, राघव राजनीति के क्षेत्र में हैं।

Bigg Boss 19: जीशान कादरी ने ‘बिग बॉस 19’ में जमकर किया हंगामा, तान्या मित्तल के सपाेर्ट में उतरे यूजर्स



विज्ञापन

ओटीटी सीरीज में करेंगी डेब्यू
परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज में नजर आएंगी। यह परी की पहली ओटीटी सीरीज है। डेब्यू सीरीज को लेकर वे उत्साहित हैं। परी के अलावा सीरीज में सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन सहित कई और सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें