सिनेमाघरों में इन दिनों 'वॉर 2', 'कुली' और 'परम सुंदरी' सजी हुई हैं। मगर, ओटीटी का दर्शकों के बीच अलग क्रेज है। हर नए सप्ताह मनोरंजन के शौकीनों का सवाल होता है कि ओटीटी पर इस बार क्या खास आ रहा है? इस बार काफी कुछ दिलचस्प है। पिछले दिनों थिएटर में दस्तक दे चुकीं कुछ फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं, तो कुछ नई फिल्में भी दर्शकों के बीच पहुंच रही हैं। जानते हैं...
'वेडनेसडे सीजन 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेडनेसडे सीजन 2'
हॉरर सीरीज 'वेडनेसडे सीजन 2' का पहला पार्ट अगस्त में रिलीज हुआ था। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड हैं। अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट इस हफ्ते रिलीज हो रहा है। 'वेडनेसडे सीजन 2' का पार्ट 2' नेटफ्लिक्स पर 03 सितंबर से स्ट्रीम होगा। इसमें दो एपिसोड होंगे।
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां'
- फोटो : X
'आंखों की गुस्ताखियां'
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जुलाई में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शनाया की यह डेब्यू फिल्म है। अब 05 सितंबर से इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है। यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।
मालिक
- फोटो : एक्स
'मालिक'
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'मालिक' भी इस वीक ओटीटी पर आ रही है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 05 सितंबर से यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। राजकुमार राव के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं।
इंस्पेक्टर झेंडे
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'इंस्पेक्टर झेंडे'
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ अभिनीत फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 05 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। वे मधुकर बापूराव झेंडे के रोल में होंगे, जो फरार किलर (जिम सर्भ) को पकड़ने निकलते हैं।
फिल्म 'जूनियर'
- फोटो : सोशल मीडिया
'जूनियर'
साउथ फिल्म 'जूनियर' भी इस वीक रिलीज होने वाली है। कीर्ति रेड्डी और श्रीलीला अभिनीत यह फिल्म 05 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं।
'द पेपर'-'टास्क'
इसके अलावा अमेरिकी वेब सीरीज 'द पेपर' भी इस वीक रिलीज होगी। यह जियो हॉटस्टार पर 05 सितंबर से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को ग्रेग डेनियल और माइकल कोमन ने बनाया है। अमेरिकन एक्टर मार्क रुफ्फालो की क्राइम ड्रामा 'टास्क' भी इस हफ्ते की लिस्ट में है। यह 07 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।