फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paras Kalnawat: अक्षय कुमार को अपना स्टंट गुरु मानता है टीवी का यह सितारा, कहा- फिल्में देखकर सीखा एक्शन

Mon, 30 Oct 2023 10:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार पारस कलनावत शो 'अनुपमा' में समर शाह का किरदार निभाकर लोगों के दिलों को छूने वाले के अचानक सीरियल से चले जाने से सभी परेशान थे। हालांकि, अब पारस कलनावत एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' में बतौर लीड छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। पारस कलनावत ने खुलासा किया कि शो ‘कुंडली भाग्य’ में हालिया फाइट सीक्वेंस के लिए उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों से प्रेरणा ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर रोमांटिक सीन देने वाले पारस को एक्शन दृश्यों से अटूट प्यार है। शूटिंग के दौरान पारस ने बताया कि कैसे उनका अनुभव उनके सामान्य दृश्यों से बिल्कुल अलग था। इस फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान पारस के समर्पण और सटीकता से पूरी टीम आश्चर्यचकित थी। अभिनेता ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्होंने इन एक्शन दृश्यों को करने के लिए अक्षय कुमार की कुछ फिल्में देखी हैं। पारस ने कहा, ‘एक्शन दृश्यों की दुनिया में उतरना एक बहुत ही रोमांचक अनुभव रहा है. मेरा किरदार, राजवीर, हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है, और तीव्र एक्शन दृश्यों में बदलाव रोमांचक रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत करते हुए पारस ने कहा, ‘मैं हमेशा से अक्षय कुमार की फिल्मों के एक्शन दृश्यों का प्रशंसक रहा हूं। जिस तरह से वह अपनी भूमिकाओं में एक्शन और स्टंट का सहज मिश्रण करते हैं, वह मेरे लिए प्रेरणा का निरंतर स्रोत रहा है'।

4 of 5
पारस कलनावत - फोटो : Instagram
पारस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘जैसे ही मुझे पता चला कि मुझे कुछ इसी तरह की शूटिंग करनी है, मैंने अक्षय की कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्में देखी। मेरा मानना है कि एक चरित्र के परिवर्तन को चित्रित करना, और एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना ही इस यात्रा को इतना अद्भुत बनाता है। यह अनुभव मेरे लिए एक ताजा बदलाव है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पारस कलनावत, रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
गौरतलब है, पारस कलनावत कुछ समय पहले सुर्खियों में छाए हुए थे। पारस को रातों रात 'अनुपमा' शो से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तेजी से रिएक्ट किया और अभिनेता के सपोर्ट में आ गए। शो में पारस के किरदार को काफी पसंद किया जाता था और ऐसे में अचानक उन्हें बाहर निकाल देने किसी को भी रास नहीं आ रहा था। लेकिन इसके बाद पारस झलक दिखला जा में नजर आए और अपने डांस मूव्स के सबका दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें: दुबई के टूर्नामेंट में परचम लहराकर भारत लौटे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने किया पति का स्वागत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें