फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर से पैपराजी ने पूछा- बहू कब घर आ रही है? ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Thu, 31 Mar 2022 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू किसी शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उनसे रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा सवाल कर देते हैं। पैपराजी नीतू से पूछते हैं कि बहू घर कब घर आ रही है?
 
विज्ञापन
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही हर कोई यह जानने की कोशिश में है कि आखिरी कब यह कपल सात फेरे लेने वाला है। इस बीच जब यह सवाल रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से पूछा गया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था।

बहू कब घर आ रही है?

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू किसी शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उनसे रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा सवाल कर देते हैं। पैपराजी नीतू से पूछते हैं कि बहू घर कब घर आ रही है? यह सवाल सुनते ही नीतू मुस्कुराने लगती हैं और भगवान की तरफ इशारा करने लगती हैं। वहीं पैपराजी उनसे यह भी कहते हैं कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है।
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा था कि वह शादी की तारीख तो नहीं बताएंगे लेकिन जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं, शादी को लेकर अब तक दोनों परिवारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

ब्रह्मास्त्र में जल्द आएंगे नजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले अयान ये जवानी है दीवानी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, आलिया की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें