फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: दृश्यम और दृश्यम 2 पर पैनोरमा स्टूडियोज का कब्जा! सभी गैर हिंदी भाषा के रीमेक अधिकार खरीदे

Thu, 09 Feb 2023 12:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक भाषा की फिल्म को दूसरी भाषा में रीमेक करने की परम्परा न तो नई है और न ही सीमित। यह एक यूनिवर्सल प्रैक्टिस है, जो दुनिया की हर भाषा में अपनाई जाती है। मगर, मलयालम फिल्म दृश्यम जैसे रिकॉर्ड कम ही फिल्में बना पाती हैं। भारतीय सिनेमा में बहुत कम फिल्में ऐसी होंगी, जिन्हें इतनी बार रीमेक किया गया हो।
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम' मलयालम और तेलुगू सिनेमा में तो गजब हिट हुई। वहीं, हिंदी भाषा में भी फिल्म के दोनों पार्ट ने लोगों का दिल जीत लिया। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की दीवानगी इस कदर है कि लोगों को इसके डायलॉग भी मुंह जुबानी याद हैं। यह फिल्म एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है और अब यह दुनिया भर में कई जगह बनने जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म के लीड हीरो जॉर्ज कुट्टी की मुख्य भूमिका अभिनेता मोहनलाल ने निभाई है। इस मलयालम फिल्म को हॉलीवुड सहित कई गैर-भारतीय रीमेक मिल रहे हैं। 'दृश्यम' मलयालम उद्योग में बड़ी हिट है और इसकी सफलता के बाद अब तक इस फिल्म के दो बॉलीवुड रीमेक बन चुके हैं। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के सभी भाग ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया। खासतौर पर हिंदी में 'दृश्यम 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।

मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
अब पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने बयान में कहा, 'दृश्यम 2 हिंदी में जबरदस्त सफलता के बाद पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उसने मलयालम भाषा की फिल्मों 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' के रीमेक अधिकार हासिल कर लिए हैं। भारतीय भाषाओ यानी अंग्रेजी सहित सभी विदेशी भाषाएं, फिलिपिनो, सिंहली और इंडोनेशियाई को छोड़कर फिल्म के लिए कई भाषाओं के अधिकारों को हमने खरीद लिया है। इसके अलावा 'दृश्यम 2' के चीनी भाषा रीमेक के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं। अब हम फिल्म के निर्माण के लिए बातचीत कर रहे हैं। कोरियाई, जापान और हॉलीवुड में भी यह फिल्म जल्द आ सकती है।'
विज्ञापन

जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'दृश्यम' 2013 में बनी थी, जिसे न केवल आम दर्शकों बल्कि फिल्म समीक्षकों ने भी पसंद किया। इस फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म जॉर्ज कुट्टी और उनके खुशहाल परिवार की कहानी बयान करती है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी थी, जो अपने परिवार द्वारा किए गए अपराध को पुलिस से छिपाने में सफल रहता है। बता दें कि 'दृश्यम' को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: न्यायिक हिरासत में भेजे गए राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी, एक्ट्रेस ने कराई थी एफआईआर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें