साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति सेनन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में एक साथ अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से उन दोनों अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपनी अफेयर की खबरों का खंडन किया था और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन अब एक बार फिर दोनों के अफेयर और सगाई की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।