फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर पंकज ने दिया रिएक्शन, पिता को समर्पित किया पुरस्कार

Thu, 24 Aug 2023 08:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता, जिसके बाद उन्होंने बयान जारी किया है। 
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। आज 24 अगस्त को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया गया, जिसमें कई फिल्मों और कलाकारों ने पुरस्कार हासिल किया। 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2003' में दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी का भी जलवा देखने को मिला है। उन्होंने फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता है। अब पुरस्कार जीतने पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 

'मिमी' में पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दरअसल, पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने गांव गोपालगंज में हैं। हाल ही में उनके पिता का 99 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि, अभिनेता ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद एक बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने 'मिमी' के लिए कृति सेनन को बेस्ट अभिनेत्री का खिताब जीतने पर भी बधाई दी है।
 
Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कहां से शुरू होगी कहानी?

अपने माता-पिता के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता ने जारी किए गए बयान में कहा, 'यह दुर्भाग्य से मेरे लिए हानि और शोक का समय है। अगर, बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार का उल्लेख मिला तो उन्हें बहुत गर्व और प्रसन्नता हुई थी। यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं उसकी वजह से हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं। कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ का शॉटगन कनेक्शन, जूनियर ने जताई 400 करोड़ के पार जाने की ऐसी खुशी
विज्ञापन

आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मिला है।  वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से आलिया भट्ट को नवाजा गया है। अभिनेत्री यह अवॉर्ड उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए दिया गया है। वहीं अभिनेत्री कृति सेनन ने भी 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपना नाम किया।

R Madhavan Exclusive: माधवन ने नंबी नारायणन को समर्पित किया पुरस्कार, चंद्रयान 3 के अगले दिन पुरस्कार पाना..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें