डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में रिपोर्ट किया गया है, मैं स्पष्ट कर दूं कि मुक्ता आर्ट्स ने खलनायक 2 के लिए किसी भी अभिनेता को साइन नहीं किया है, हालांकि हम पिछले 3 साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं', बिना किसी जल्दबाजी के।
तो वहीं, इस फिल्में के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए निर्माता 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए तैयार हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने खुलासा किया कि 4 सितंबर को फिल्म का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा। दर्शकों को आज भी फिल्म का लोकप्रिय गाना 'चोली के पीछे क्या है' याद है। माधुरी दीक्षित की शानदार अदाएं और गाने की आकर्षक बीट्स आज भी प्रशंसकों के बीच वही उत्साह जगाती है।
बता दें कि, 'खलनायक' में संजय दत्त ने अपनी जबर्दस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें थलपति विजय भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: जब नादिर शाह ने पूछा, सिख कौन हैं? जवाब में क्या आया, यही दिखाती है रोमांचक फिल्म ‘मस्ताने’