फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार नहीं निभाना चाहते थे पंकज, अभिनेता ने खुद किया वजह का खुलासा

Wed, 17 Jan 2024 01:20 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
मैं अटल हूं - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता हर फिल्म में अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। पंकज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इस फिल्म में एक बार फिर नए किरदार में नजर आएंगे। निर्देशक रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन


इस किरदार को नहीं करना चाहते थे पंकज
अभिनेता ने कहा, 'जब मुझे इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाने के लिए कहा गया, तो मैं सोच में पड़ गया, क्योंकि उनका किरदार निभाना मेरे बस की बात नहीं थी। निर्माताओं ने मुझे इसके लिए सात दिन का समय दिया कि ठीक से सोच कर बताना। मैंने उन सात दिनों में अभिनय कोच से मिला, जो दूसरों की नकल करते हैं। हालांकि, फिर भी मुझे लगा कि मैं ये भूमिका नहीं निभा पाऊंगा, लेकिन निर्माताओं को मुझ पर भरोसा था और उन्होंने मुझे मना लिया।'

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar: जावेद अख्तर को विरासत में मिला शायराना अंदाज, लंबे संघर्ष के बाद ऐसे चलाया कलम का जादू
विज्ञापन


पहली बार कोच से किया संपर्क
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग एक दशक हो गया है। इतने सालों में, मैंने पहली बार अपने अभिनय कोच से यह समझने के लिए संपर्क नहीं किया कि किरदार को कैसे निभाना है। अटल वाजपेयी के किरदार को लेकर मैं बहुत उलझन में था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उनका किरदार मैं कैसे निभाउंगा। हालांकि, उनके बहुत सारे वीडियो ऑनलाइन हैं, लेकिन मैं किसी की नकल करना नहीं जानता।'
विज्ञापन


दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को उत्साहित हैं पंकज
अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा यह किरदार हमेशा अमर रहेगा, इसलिए कैमरे पर उन्हे निभाते समय मुझे उनकी अंतरात्मा को समझना पड़ा। मैंने उनके हाव-भाव, बातचीत करने का तरीका और रुकने के अंदाज पर ध्यान केंद्रित किया। अब मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि फिल्म देखने के बाद लोग इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।' बता दें कि, 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Star Kids Debut 2024: इस साल ये स्टार किड्स इंडस्ट्री में करेंगे डेब्यू, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना जलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें