फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Zafar: अली जफर ने नेल पॉलिश लगाकर शेयर की फोटो, यूजर्स बोले- अगली बार लहंगा और चूड़ियां भी ट्राई करना

Wed, 23 Nov 2022 09:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अली जफर की बात करें तो वह केवल पाकिस्तान में ही नहीं, भारत में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, डियर जिंदगी आदि फिल्मों में अभिनय करते देखा गया है। 
विज्ञापन
अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अली जफर पाकिस्तान के फेमस सिंगर में से एक हैं। उनके गाने पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी काफी पॉपुलर है। उन्होंने कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है। हाल ही में अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कॉन्सर्ट की एक फोटो शेयर की, जिसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

विज्ञापन

Maula Jatt: रिलीज के दो महीने बाद भी पाक फिल्म मौला जट्ट की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

दरअसल, अली ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें  वह ब्लैक कलर की शाइनी जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। फोटो में उनके दोनों हाथों की उंगलियों पर काले रंग की नेल पॉलिश दिख रही है। यह लुक अली ने अपने कॉन्सर्ट के लिए लिया था। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आप बताते हैं कि आप कौन हैं,कोई और नहीं'। इसके साथ में उन्होंने ब्रेकिंग स्टीरियोटाइप का हैशटैग का भी इस्तेमाल  किया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'नेल पॉलिश अगर पिंक कलर की होती तो ज्यादा अच्छा लगता।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह करते हुए तुम्हें शर्म आनी चाहिए, क्या पत्नी और बेटी नेल पॉलिश लगाने के लिए काफी नहीं हैं?' 
Bhediya: 'भेड़िया' बन जंगल में कांड करेंगे वरुण धवन, रिलीज से पहले जानें फिल्म की कास्ट से कहानी तक सब कुछ
 
विज्ञापन

हालांकि,अली ने इन ट्रोल्स का तगड़ा जवाब दिया और दिखाया कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। इसके बावजूद, ट्रोल्स ने थमने का नाम नहीं लिया और लगातार उन पर निशाना साधते रहे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगली बार लहंगा और चूड़ियां ट्राई करना बहुत अच्छा लगेगा। अली जफर की बात करें तो वह केवल पाकिस्तान में ही नहीं, भारत में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, डियर जिंदगी आदि फिल्मों में अभिनय करते देखा गया है। अली जफर केवल सिंगर-एक्टर ही नहीं, सॉन्ग राइटर, प्रोड्यूसर और पेंटर भी हैं। पाकिस्तान में उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।
Annu Kapoor: अन्नू कपूर से धोखाधड़ी के आरोप में शख्स गिरफ्तार, बैंक खाते से उड़ाए थे 4.36 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें