जोया नासिर, क्रिश्चियन बेट्जमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जोया ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'वो और क्रिश्चियन अब साथ नहीं हैं। उन्होंने सगाई तोड़ दी है। क्रिश्चियन का मेरे कल्चर, मेरे देश और मेरे लोगों के प्रति जो अचानक से बदलाव हुआ है और उन्होंने मेरे धर्म की ओर जो असंवेदनशीलता दिखाई है उस चीज ने मुझे ये मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर किया है।’
जोया आगे लिखती हैं, 'कुछ धार्मिक और सामाजिक सीमाएं होती हैं जिन्हें पार नहीं किया जा सकता है। इसलिए मैंने अलग होने का फैसला किया। विनम्रता, सहिष्णुता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ऐसे गुण हैं जिनका हमें हमेशा पालन करना चाहिए।’ इसके आगे जोया लिखती हैं, 'मैं अपने अल्लाह से दुआ करूंगी कि वो मुझे दुनिया में चल रही भावनात्मक तबाही से निपटने की शक्ति दे।’
जोया नासिर, क्रिश्चियन बेट्जमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले पर क्रिश्चियन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर जोया की बातों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतर पाकिस्तान देखना चाहते हैं इसलिए पाकिस्तान की इस तरह से आलोचना की है। इसके साथ-साथ क्रिस ने एक और पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने जोया के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और उनके बेहतर जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।