फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fawad Khan: मौला जट्ट की भारत में रिलीज को लेकर पहली बार सामने आया फवाद का बयान, बोले- इससे सुधर जाएंगे रिश्ते

Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज का भारत में विरोध किया जा रहा है। वहीं, अब फवाद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसी चैनल से भारत में फिल्म की रिलीज को लेकर बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी स्टार फवाद खान और माहिरा खान इन दिनों अपनी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 'मौला जट्ट' पाकिस्तान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसे विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार है। 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत में रिलीज के विरोध के बीच पहली बार फवाद खान का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विरोध के चलते टली रिलीज
फवाद खान की फिल्म की भारत में रिलीज को लेकर काफी समय से बातें चल रही हैं। पहले यह फिल्म 30 सितंबर को भारत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार 'मौला जट्ट' के राइट्स जी स्टूडियोज के पास थे और फिल्म के भारत में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि अब विरोध के बाद से ही रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार, सर्कस का पत्ता साफ तो दृश्यम 2 का जलवा बरकरार

फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद ने साझा किया अपना वीडियो
फवाद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इंटरव्यू शेयर किया है। इंटरव्यू में वह हांगकांग के किसी चैनल से बात कर रहे हैं। इसी दौरान उनसे भारत में फिल्म की रिलीज को लेकर सवाल पूछा जाता है, जिस पर वह कहते हैं, 'कभी सुनने में आता है कि फिल्म रिलीज हो रही है कभी सुनने में आता कि रिलीज टल गई।' इसके आगे अभिनेता ने कहा कि उनका मानना है कि अगर यह फिल्म भारत में रिलीज होती है तो इससे दोनों देशों के रिश्तों बेहतर होने की उम्मीद है।

Nana Patekar: दो वक्त की रोटी के लिए फिल्मों के पोस्टर पेंट करते थे नाना, ऐसे किया था पहली फिल्म में डेब्यू
विज्ञापन

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ क्लब में कर चुकी एंट्री
'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की बात करें तो इस फिल्म में फवाद खान और माहिरा खान की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। फिल्म की कहानी 1979 की कल्ट क्लासिक टाइटल मौला जट्ट का एक मॉडर्न एडेप्टेशन है। पाकिस्तान में 13 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक 200 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

Rahat Indori Birth Anniversary: अब ना मैं हूं ना बाकी हैं जमाने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फसाने मेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें