बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आजकल कई सामाजिक मुद्दों पर फिल्में कर रहे हैं जिसमें से एक 'पैडमैन' भी है। सैनेट्री नैपकीन जैसे संवदेनशील मुद्दे पर बन रही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है।
ये भी पढ़ें: टॉयलेट में ये क्या कर रहे हैं अक्षय ? वीडियो देखें शायद पता चल जाए
पोस्टर को फिल्म की प्रोड्यूसर और अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर रिलीज किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की गई है। पैडमैन अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी।
Pad-up and get ready for MrsFunnybones Movies and R. Balki's Padman -April 13,2018 @akshaykumar @radhika_apte @sonamakapoor @kriarj pic.twitter.com/62wkVZ4QYe
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) August 3, 2017
इस फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। जहां राधिका उनकी पत्नी की भूमिका में होंगी वहीं सोनम अक्षय की लव-इंट्रेस्ट बनेंगी। महानायक अमिताभ बच्चन भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है।
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने बताई सच्चे 'देशभक्त' होने की परिभाषा, आप भी जान लें
फिल्म में अक्षय कुमार सैनिटरी पैड्स बनाते नजर आएंगे। यह किरदार रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था।
अक्षय कुमार का बायोपिक फिल्मों के प्रति आज कल झुकाव थोड़ा ज्यादा बढ़ गया है। पिछली फिल्में उठा कर देख लीजिए या आने वालीं, लगभग सभी इसी जौनर की हैं। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत अभियान' पर आधारित फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं वो ओलंपिक्स पर बन रही रीमा काटगी की फिल्म 'गोल्ड' में भी काम कर रहे हैं। टी-सीरीज के फाउंडर भूषण कुमार बनने वाली बायोपिक 'मुगल' में भी अक्षय ही लीड रोल निभा रहे हैं।