फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 'शाहरुख पान' की धूम, 30 रुपये में बिक रहा एक बीड़ा

Thu, 03 Aug 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए सोमवार को काशी आने पर शाहरुख खान ने जिस दुकान से पान खाया था, अब वहां की रौनक चौगुनी हो गई है।
विज्ञापन


वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और वही पान मांग रहे हैं, जो सुपर स्टार ने खाया था। अब उस पान का नाम ही 'शाहरुख पान' रख दिया गया है। आम उपभोक्ताओं को यह पान 35 रुपये में मिल रहा है।

'शाहरुख पान' का स्वाद लेने युवतियां भी पहुंच रही हैं और पान के साथ सेल्फी भी ली जा रही है। अपनी पहली काशी यात्रा के दौरान शाहरुख ने बनारसी पान खाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


इस पर तांबुलम नाम की सतीश कुमार की 70 साल पुरानी पान की दुकान पर उनके लिए स्पेशल बनारसी मीठा पान तैयार किया गया। बनारसी पान के लिए यह दुकान पहले से ही प्रसिद्ध थी पर शाहरुख ने वहां पहुंच कर इसे और खास बना दिया।

शाहरुख ने इससे खुश होकर 1100 रुपये भी दिए। अभिनेता के जाते ही उस दुकान पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कई लोगों ने शाहरुख स्पेशल मीठा पान को खाने की इस इच्छा जताई।

ऐसे में पान वाले ने उस खास मीठे पान का नाम 'शाहरुख पान' रख दिया। अब यहां दिन भर में 50 पान बिक रहे हैं। 
  Varanasi: Seller names paan 'Shah Rukh Khan special paan' on popular demand, after Shah Rukh Khan and Anushka Sharma had paan from his shop. pic.twitter.com/fKRYYOVnAy — ANI UP (@ANINewsUP) August 3, 2017
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें