जानकारी के मुताबिक, राहुल मात्र 10 साल के थे और उनका निधन 2 अक्तूबर के दिन ल्यूकेमिया की वजह से अमहदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में हुआ। राहुल कोली के पिता ने बताया, 'रविवार को उसने नाश्ता किया था और फिर उसे लगातार बुखार आ रह था। इसके बाद उसे खून की उल्टियां शुरू हो गईं। मेरा परिवार टूट गया है। लेकिन हम उसका अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी 'लास्ट फिल्म शो' जरूर देखेंगे। राहुल का अंतिम संस्कार वाले दिन यानी 14 अक्तूबर को ही यह फिल्म भी रिलीज हो रही है।
बता दें कि फिल्म 'छेल्लो शो' का नाम 'द लास्ट शो' भी है और इस फिल्म में राहुल कोली के अलावा भविन के अलावा ऋचा मीना, भावेश श्रीमली, परेश मेहता और टिया सबेश्चियन ने अहम किरदार निभाए हैं। अब तक जिस भी फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है, वहां फिल्म से लेकर राहुल कोली के काम की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी पर एक नजर डालें तो इसमें समय नाम के एक बच्चे के बारे में दिखाया गया है, जो सिनेमा से प्यार करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सिनेमा की तकनीक में आए बदलावों की वजह से कई लोग अपनी रोजी रोटी खो देते हैं। इस फिल्म का निर्देशन नलिन ने किया है।