किस बारे में है फिल्म?
इस बायोपिक में दिखाया गया है कि किस तरह एक छोटे से कस्बे के बच्चे को सिनेमा से प्यार हो जाता है। यह फिल्म इसलिए भी अहम है क्योंकि जब भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए यह आधिकारिक तौर पर चुनी गई थी तो उस वक्त इसकी तुलना इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से की गई थी। इसके अलावा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली फिल्में- आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स को भी पछाड़ा था। ऐसे में इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। अब इस फिल्म को दर्शक 25 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने फिल्म 'सोल्जर' के 24 साल पूरे होने पर पोस्ट साझा की पोस्ट, याद किए पुराने दिन
गौरतलब है कि ऑस्कर के लिए चुने जाने पर इस फिल्म की न सिर्फ इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से तुलना हुई थी बल्कि यह भी कहा गया था कि इसकी कहानी फिल्म से मिलती-जुलती है। फिल्म का एक पोस्टर भी सिनेमा पैराडीजो के पोस्टर से प्रेरित बताया गया था। फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 10 जून 2021 को हुआ था।
यह भी पढ़ें: अजय की 'दृश्यम 2' का कार्तिक ने किया मजेदार अंदाज में प्रमोशन, भूल भुलैया 2 से जोड़ा कनेक्शन