फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: वरुण धवन को लेकर सामंथा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'वो किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते'

Fri, 18 Oct 2024 11:25 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा और वरुण धवन सीटाडेल: हनी बन्नी में नजर आने वाले हैं। इस आगामी सीरीज में अपने सह कलाकार वरुण धवन को लेकर सामंथा ने कुछ बातें कही हैं। सामंथा ने वरुण धवन को लेकर खुलासा किया है कि वरुण किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ-वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन सीरीज सिटाडेल: हनी बन्नी में नजर आने वाले हैं। साउथ सिनेमा में शानदार नाम बना चुकी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को फैमली मैन 2 में भी देखा गया था। वरुण धवन को लेकर सामंथा ने कहा कि वरुण किसी भी बात को रहस्य नहीं रख पाते।
विज्ञापन


 

वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं वरुण
सामंथा ने कहा कि वरुण धवन किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा, 'फैमली मैन 2 के दौरान ही इस फिल्म के भारतीय रूपांतरण की चर्चा थी, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था और वरुण धवन को सब पता था। जब बात वरुण धवन की आती है, सब जानते हैं कि वह किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं। इसके बाद भी वरुण धवन को सब कुछ पता होता है। ये बात मुझे समझ में नहीं आती'।

Bigg Boss 18: 'हर राजनेता लोकप्रियता पाने के लिए भूखा होता है', तजिंदर सिंह बग्गा का आज की राजनीति पर कटाक्ष

वरुण धवन-सामंथा रुथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामंथा को लेकर बोले वरुण धवन
वरुण धवन ने सिटाडेल में काम करने को लेकर कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं दिल से यह उम्मीद कर रहा था कि सामंथा वह अभिनेत्री होगी, जिसे निर्माता मेरे साथ इस फिल्म में चाहते हैं'। वरुण ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने 'फैमिली मैन' सीजन 1 और 2 देखी और इसके बाद उन्हें काम करने का मन किया। देर रात, उन्होंने फोन उठाया और इस सीरीज में काम करने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त करने के लिए डी.के. से संपर्क किया।

Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर करीना कपूर के शो पर किया खुलासा, बोले- ब्लॉक करना....

विज्ञापन

वरुण धवन-सामंथा रुथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सात नवंबर को होगी रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'सिटाडेल: हनी बन्नी' का प्रीमियर सात नवंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के इस भारतीय स्पिनऑफ में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें