फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'

Mon, 17 Jul 2023 06:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। लेकिन मीडिया के गलियारों में फैली इन खबरों पर अक्षय कुमार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी भगवान और भक्त के संबंधों को लोगों के बीच लाने वाली आगामी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे मंझे हुए कलाकारों वाली इस फिल्म पर बीते दिनों सेंसर बोर्ड के रोक लगाने के साथ ही इसे रिवीजन कमेटी के हवाले कर दिया था। फिल्म के कुछ सीन को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद आई इस बड़ी खबर की हर अपडेट पर लोगों की निगाहें बनी हुई थीं। सभी फिल्म को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से 'ओह माय गॉड 2' को लेकर लग रही सभी अटकलों पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन

ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते काफी दिनों से अफवाहें हैं कि सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीएफबीसी) द्वारा 'ओह माय गॉड 2' को रिलीज के लिए प्रमाणित करने से इनकार कर दिया गया है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। लेकिन मीडिया के गलियारों में फैली इन खबरों पर अक्षय कुमार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ विराम लगा दिया है। अभिनेता ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के पहले गाने के लॉन्च की घोषणा की।
Project K: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकी 'प्रोजेक्ट के', खुशी से झूम उठे प्रभास ने साझा किया वीडियो

ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में 'ओह माय गॉड 2' से पंकज त्रिपाठी का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के गाने की रिलीज डेट का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने 'ओएमजी 2' की रिलीज डेट पर भी प्रकाश डाला। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, "ऊंची ऊंची वाड़ी में बसते हैं भोले शंकर गाना कल रिलीज होगा! ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' 'ओएमजी 2' के टीजर ने एक सीन में रेलवे पाइप के पानी से भगवान शिव का रुद्राभिषेक दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था।
विज्ञापन

ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले हफ्ते सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि साल 2012 में रिलीज हुई 'ओएमजी' के इस सीक्वल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने रोक दिया था और विस्तृत समीक्षा के लिए संशोधन समिति को भेजा गया है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म के ऊपर से खतरे के बादल साफ हो गए हैं। अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं पंकज त्रिपाठी को एक भक्त के रूप में देखा जाएगा। फिल्म में यामी गौतम और अरुण गोविल भी हैं।
Oppenheimer Ticket: फैंस पर चढ़ा 'ओपनहाइमर' का खुमार, मुंबई में टिकट का दाम सुन आ जाएगा पसीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें